आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है। अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के साथ रिलीज़ हुई Laal Singh Chaddha फिल्म ने बुधवार, 17 अगस्त को मात्र 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा दोनों बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही हैं.
लाल सिंह चड्ढा अगले हफ्ते थेटर्स से उत्तर सकती है, शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म Laal Singh Chaddha बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 50 करोड़ का अकड़ा पार करने में नाकाम रही है। यह फिल्म बीते गुरुवार 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दूसरे वीकेंड तक 53-54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. Laal Singh Chaddha box office day 6: लाल सिंह चड्ढा हुई ढेर, 6 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई
लाल सिंह चड्ढा रिलीज से पहले ही कई विवादों के कारण सुर्खियां बटोरीं। पिछले दिनों आमिर और करीना द्वारा दिए गए बयानों पर नेटिज़न्स ने फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया। दोनों कलाकारों ने प्रशंसकों से लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया और उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए कहा। पर इसका कोई भी असर लोगोंपर नहीं हुवा। और फिल्म के बहिष्कार के चलते फिल्म के निर्माताओं को बढ़ा नुकसान होना तय है. Karthikeya 2 Hindi Box Office Collection Day 4: कार्तिकेय 2 ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को पछाड़ा
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, फॉरेस्ट गंप फिल्म में टॉम हैंक्स थे। हिंदी रीमेक में आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
🔥 Follow Us On Google News: | Click Here |
🔥 Follow Us On Facebook: | Click Here |
🔥 Follow Us On Instagram: | Click Here |
🔥 Follow Us On Twitter: | Click Here |
🔥 Follow Us On Telegram (Marathi) | Click Here |
🔥 Follow Us On Telegram (Main) | Click Here |