Assam Board HSLC Result 2022 LIVE: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें लाइव अपडेट्स

SEBA HSLC Result 2022 Today at results.sebaonline.org: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम द्वारा 10वीं परीक्षा का परिणाम आज यानी 7 जून 2022 को घोषित किया जाएगा।

जिसके बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org या resultsassam.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

असम बोर्ड द्वारा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) एग्जाम 15 मार्च से 31 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था। जबकि, प्रैक्टिकल एग्जाम 4 मार्च और 5 मार्च को हुआ था।

01

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम, (Board of Secondary Education, Assam) की आधिकारिक वेबसाइट यानी sebaonline.org . पर जाएं। इसके बाद, HSLC SEBA परिणाम 2022 बताते हुए लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए फ़ील्ड में रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

02

इसके बाद, सबमिट' बटन पर क्लिक करें। HSLC SEBA परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब ऑनलाइन प्रकाशित असम बोर्ड रिजल्ट 2022 का प्रिंटआउट डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर रख लें।